फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five beneficiaries got loan of 2.20 crore

पांच लाभार्थियों को मिला 2.20 करोड़ का ऋण

Thu, 14 May 2020 04:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Five beneficiaries got loan of 2.20 crore
ज्ञानपुर। लॉकडाउन में 20 लाख करोड़ के सरकारी पैकेज का असर दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के उद्योग अधिकारियों से रूबरू हुए। ऑनलाइन ही सूक्ष्म एवं लघु उद्योग से जुड़े पांच लाभार्थियों को दो करोड़ 20 लाख का ऋण वितरित किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के कारण डेढ़ माह से देश लॉकडाउन है। इसमें सभी कामकाज ठप हो चुका है। इससे करोड़ों खर्च कर उद्योग स्थापित करने वालों की मुश्किलें बढ़ गईं। प्रधानमंत्री की ओर से 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग से जुड़े लोगों को राहत देने की कवायद भी शुरू हो गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में एक, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में एक, एक जनपद-एक उत्पाद योजना में दो और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में एक लाभार्थी को कुल दो करोड़ 20 लाख का ऋण दिया गया। उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप ने कहा कि लॉकडाउन के कारण बदहाल हो चुके उद्योग को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार राहत दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed