फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   First dengue patient found in Narepar, stir

नारेपार में मिला डेंगू का पहला मरीज, हड़कंप

Fri, 09 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
First dengue patient found in Narepar, stir
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में दबे पांव डेंगू ने पांव पसार लिया है। बृहस्पतिवार को जिले का पहला डेंगू का केस डीघ के नारेपार में मिला। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन में टीम गांव पहुंची। पानी जमा होने वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव कराया। डेंगू के मरीज का प्रयागराज में उपचार चल रहा है। अब तक मलेरिया के 15 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

बारिश में मलेरिया, डेंगू संग अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसके लिए शासन के निर्देश पर जुलाई में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। करीब महीने भर तक चले अभियान में न तो डेंगू और न ही मलेरिया के कोई मरीज मिले।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीघ ब्लॉक के नारेपार उपरवार में एक संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई। खबर मिलने पर मलेरिया निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम सुबह 11 बजे गांव पहुंच गई। ग्रामसभा में भ्रमण कर कूलर, नाद सहित अन्य पानी ठहराव वाले सामानों को खाली कराया गया। ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही जलजमाव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव कराय।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि नारेपार उपरवार में एक मरीज मिला है, हालांकि वह प्रयागराज का रहने वाला है। कई साल से नारेपार में ही रहता है। उसका उपचार प्रयागराज में हो रहा है। एहतियातन गांव में छिड़काव आदि कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल मलेरिया के सिर्फ 15 मरीज मिले हैं, एक कालाजार का केस आया था। जो जनवरी से अब तक है। पॉजिटिव मरीजों का उपचार किया गया। बताया कि अब तक 25 हजार से अधिक लोगों के सैंपल की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed