फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   First day of No Helmet No Petrol, more than half of the bike riders arrived without helmet to collect petrol

Bhadohi News: नो हेल्मेट नो पेट्रोल का पहला दिन, आधे से अधिक बाइक सवार बिना हेल्मेट पेट्रोल लेने पहुंचे

Tue, 28 Jan 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
First day of No Helmet No Petrol, more than half of the bike riders arrived without helmet to collect petrol
भदोही। बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं का आदेश 26 जनवरी से लागू हो गया। सोमवार को पहले ही दिन विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल लेने को लेकर पंप संचालकों को व्यवस्था संभालने में खासी मेहनत करनी पड़ी। हर 10 बाइक सवार में छह बिना हेलमेट के ईंधन लेने पेट्रोल पंप पर पहुंचे। विवाद ज्यादा न बढ़े इसके लिए पंप संचालकों ने पूर्ति विभाग से सुरक्षाकर्मियों के तैनाती की मांग कर दी।
विज्ञापन

भदोही नगर के करीब आठ पेट्रोल पंपो पर अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की। रजपुरा चौराहा रोड, वाराणसी मार्ग, ज्ञानपुर मार्ग समेत अन्य पंपो पर 10 बाईक सवारों में छह-सात की संख्या में लोग बिना हेलमेट के पहुंच रहे थे। कई पंप संचालकों ने कहा कि यदि इस नियम को लागू करवाना है तो पंपों पर पुलिस बैठाना पड़ेगा। अकेले भदोही में तीन दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप हैं। बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के शासन के फरमान ने पंप संचालकों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। पंप संचालकों ने अपने पंप पर नो हेलमेट-नो पेट्रोल का बैनर भी टांग रखा है। सिविल लाईंस स्थित पेट्रोल पंप संचालक इसरार अहमद ने कहा कि शासन ने तो आदेश में कहा है कि केवल चालक ही नहीं सहयात्री के सर पे हेलमेट होना अनिवार्य है। लेकिन यहां तो चालक भी बिना हेल्मेट के पेट्रोल लेने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के कारपेट सिटी स्थित भारत ऑटो फ्यूल के संचालक आनंद मौर्य ने बताया कि लोग मारपीट पर अमादा हो जा रहे हैं। बहुत से लोगों को जिलाधिकारी के आदेश के बारे में जानकारी तक नहीं है। यदि इस आदेश को लागू कराना है तो जिला पूर्ति विभाग पंप पर पुलिस तैनात करे और नोट हेल्मेट - नो पेट्रोल का आदेश का वृहद पैमाने पर प्रचार प्रसार कराए तब जाकर यह आदेश सफल हो सकता है। जिले में कुल 98 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इसमें गोपीगंज के एक, भदोही के दो और औराई के एक पेट्रोल पंप पर ही सख्ती दिखी अन्य पर बहस के बाद लोगों को पेट्रोल दे दिया गया।
विज्ञापन

कोट
आदेश को प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाया जाएगा।
सुनील कुमार,जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed