फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Firing on police in Bhadohi Three miscreants arrested two man absconding rob at gunpoint

भदोही में पुलिस पर फायरिंग: तीन बदमाश गिरफ्तार..., दो फरार, तमंचा दिखा करते थे लूटपाट; बाइक-मोबाइल बरामद

Thu, 20 Mar 2025 07:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Mar 2025 07:05 PM IST
सार

भदोही पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ। इस दाैरान तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं, दो लोग अंधेरे में भाग निकले। पुलिस ने चोरी की गई बाइक, लूट के चार मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद किया।

विज्ञापन
Firing on police in Bhadohi Three miscreants arrested two man absconding rob at gunpoint
भदोही पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहगीरों को तमंचे के बल पर धमकाकर मोबाइल लूटने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। गुरुवार को कुदौला-याकूबपुर पुल के पास हुए मुठभेड़ में अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन


इस बीच दो अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। वहीं, पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से मध्य प्रदेश से चोरी की गई बाइक, लूट के चार मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन


जिले की पुलिस को मोबाइल छिनैती की लगातार शिकायत मिलती रहती थी। खासकर भदोही के इलाके में अक्सर मोबाइल छिनैती की घटनाओं के बाद पुलिस की टीम बुधवार की शाम चेकिंग कर रही थी। इस बीच, कुदौला-याकूबपुर पुल के पास दो बाइक पर पांच युवक आते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रोकना चाहा तो बाइक सवारों ने टीम पर ही फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवारों की घेराबंदी कर ली। इस बीच, दो युवक तो भागने में सफल रहे, लेकिन एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि वे राहगीरों से तमंचे के बल पर मोबाइल की छिनैती करने के साथ-साथ वाहन गिरोह में भी शामिल हैं। जिसमें गिरोह का सरगना अतीक अहमद निवासी आलमपुर, हारिस निवासी बंधवा, नई बस्ती, भदोही और मकसूद निवासी घमहापुर हैं।


पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल, एक बाइक और अवैध तमंचा बरामद किया। गिरफ्तार गैंग लीडर के खिलाफ भदोही के अलग-अलग थानों में आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सरफराज अहमद, संतोष कुमार सिंह, श्याम जी यादव, एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव समेत अन्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed