फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Firecracker Factory Accident: Compensation of five lakh each to 12 dead

पटाखा फैक्ट्री हादसा: 12 मृतकों को पांच-पांच लाख का मुआवजा, तीन साल पहले घटी थी दिल दहलाने वाली घटना

Mon, 21 Nov 2022 09:37 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 09:37 AM IST
सार

भदोही के रोटहा में 2019 में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिजनों को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से मुआवजा मिलेगा।  दिल दहला देने वाली इस घटना में कुल 12 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Firecracker Factory Accident: Compensation of five lakh each to 12 dead
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के रोटहा में 2019 में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिजनों को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से मुआवजा मिलेगा। स्थानीय पुलिस मृतकों के परिजनों की तस्दीक करने में जुट गई। विस्फोट से इलाके के लोग दहल गए थे। अफवाहों का बाजार इतना गर्म हो गया था कि एटीएस सहित गई एजेंसियों को जांच के लिए आना पड़ा था। दिल दहला देने वाली इस घटना में कुल 12 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


23 फरवरी 2019 को भदोही-वाराणसी मार्ग के किनारे रोटहा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इससे न केवल दो मकान जमींदोज हो गए थे, बल्कि मृतकों के चिथड़े उड़ गए थे। गांव के लोग घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए थे।

विज्ञापन

जांच करने पहुंची थी एटीएस

घटनास्थल पर ग्रेनेड मिलने की अफवाह पर फोर्स तैनात कर दी गई थी। इसके बाद एटीएस सहित तमाम एजेंसियां जांच के लिए पहुंच गई थीं। इस हादसे में कुल 12 लोगों की मौत हुई थी। इसमें फैक्ट्री मालिक कलियर मंसूरी के दो पुत्र इरफान, आबिद के अलावा चौरी के अर्जुनपुर के सलीम शाह की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट्री के पीछे कालीन कारखाने में कालीन की बुनाई कर रहे बंगाल के 9 कालीन बुनकर भी काल के गाल में समा गए थे। चार लोग घायल हो गए थे। विपक्षी दलों ने मुआवजे की मांग उठाई थी। अब एनएचआरसी की ओर से विस्फोट में मरने वाले के परिजनों व घायलों को मुआवजा देने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

जल्द मुआवजा देने के लिए पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। मृतकों के परिजनों की तस्दीक की जा रही है, ताकि उन्हें मुआवजा जल्द मिल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed