फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire in the solar panel room of the Kalin Foundation

Bhadohi News: कालीन प्रतिष्ठान के सोलर पैनल कक्ष में लगी आग

Sat, 25 Jul 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fire in the solar panel room of the Kalin Foundation
कालीन प्रतिष्ठान के सोलर पैनल कक्ष में आग के बाद बाहर लगी भीड़। स्रोत- कालीन प्रतिष्ठान
भदोही। नगर के कारपेट सिटी स्थित एक कालीन प्रतिष्ठान के सोलर पैनल कक्ष में शुक्रवार को दोपहर आग लग जाने से लाखों रुपयों की बैटरी नष्ट हो गई। घटना उस समय हुई जब प्रतिष्ठान में लंच का समय था। मालिक जुमे की नमाज अदा करने गए थे। कंपनी के कर्मचारियों ने वहां लगे अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर आग को बढ़ने से रोका। इस बीच दमकल विभाग के लोग भी पहुंच गए जिन्होंने आग को बुझाया। लोगों ने बताया कि कंपनी के सोलर पैनल से धुआं उठते दिखा तो अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

दमकल विभाग को सूचना देकर लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ ही देर में आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन तब तक लाखों रुपयों के लगभग 500 बैटरियां खराब हो गई। हालांकि आग को काती और कालीनों से भरे गोदाम पहुंचने से रोक लिया गया। आग बुझाने में दो दर्जन अग्निशमन यंत्र खाली हो गए। कंपनी के सुहेल अकबर अंसारी ने आग में 20 से 25 लाख के नुकसान की आशंका जताई। हालांकि यह भी कहा कि अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा था। अच्छी बात यह रही कि आग की आहट होते ही कर्मचारी और वहां जुटे आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास में लग गए। जिला अग्निशमन अधिकारी ओपी माथुर ने बताया कि समय पर आग पर कंट्रोल न किया जाता तो बड़ा नुकसान संभव था। बताया कि काफी बैटरियां जल गई बताया कि सोलर पैनल कक्ष का इन्वर्टर सहित पूरा सिस्टम ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed