{"_id":"661a574fa4217cfb20026ca5","slug":"fire-broke-out-twelve-ambulances-in-sau-shaiya-hospital-in-bhadohi-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 12 एंबुलेंस में एक साथ लगी आग से सौ शैया अस्पताल में हड़कंप, पहुंचा अग्निशमन दस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 12 एंबुलेंस में एक साथ लगी आग से सौ शैया अस्पताल में हड़कंप, पहुंचा अग्निशमन दस्ता
Sat, 13 Apr 2024 03:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:29 PM IST
सार
Bhadohi News: ज्ञानपुर स्थित सौ शैया अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब यह पता चला कि परिसर में खड़ी 12 एंबुलेंस में आग लग गई है। आग कारण पता करने से पहले अग्निशमन दस्ते को बुलाया गया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
एंबुलेंस में लगी आग को बुझाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्ञानपुर जिले में मुख्यालय के पास स्थित सौ शैय्या अस्पताल में खड़े एक दर्जन एंबुलेंस में शनिवार की सुबह आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अग्निशमन को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन की टीम ने एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सौ शैय्या अस्पताल में दो महीने पहले ही करीब एक दर्जन एबुलेंस को खराब घोषित कर खड़ा किया गया था। विभाग की ओर से इसके नीलामी की प्रक्रिया की जानी थी। इस बीच, शनिवार की सुबह सभी एंबुलेंसों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे सीएमएस डॉ. सुनील पासवान ने अग्निशमन को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची अग्निशमन की दो वाहनों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एंबुलेंसों में आग लगी या लगाई गई। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो अस्पताल के अन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंच सकता था।