फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire broke out in clothes shop due to short circuit, goods burnt to ashes

Bhadohi News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, सामान जलकर खाक

Fri, 29 Nov 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in clothes shop due to short circuit, goods burnt to ashes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के छतमी विठ्ठलपुर गांव में जीटी रोड के किनारे स्थित एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग लगने से पूरा दुकान जलकर खाक हो गया। पीड़ित के अनुसार आग से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग शॉट सर्किट से लगी थी। कोईरौना थाना क्षेत्र के कसिया, दरवासी निवासी मोईन शेख ने गोपीगंज कोतवाली के विठ्ठलपुर, छतमी पर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के किनारे एक कपड़े की दुकान थी। जहां वे कपड़े की सिलाई इत्यादि का कार्य करते हैं। हर दिन की भांति वे बुधवार की शाम भी दुकान बंद कर घर चले गए। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे शाॅर्ट सर्किट से अचानक उनकी दुकान में आग लग गई। आधी रात उनके दुकान से धुंआ और आग की लपटें निकलता देख मकान मालिक राजेश मौर्य ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा दुकान जलकर राख हो गया था। आग के कारण दुकान के अंदर रखा ओवरलॉक मशीन, प्लेट मशीन, सिलाई मशीन, इन्वर्टर के साथ कई थान कपड़े, सैकड़ों पीस तैयार लोअर, टीशर्ट, प्रेस, कटर मशीन, टेबल, कुर्सियां आदि जलकर राख हो गए। बताया आग के कारण करीब उनका पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान से ही पीड़ित की आजीविका चलती थी। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed