फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR against school manager for allegedly beating a female student

Bhadohi News: छात्रा की पिटाई के आरोप में स्कूल प्रबंधक पर प्राथमिकी

Thu, 23 Jul 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
FIR against school manager for allegedly beating a female student
गोपीगंज (भदोही)। छठवीं की छात्रा की पिटाई के मामले में पुलिस ने कैंब्रिज एकेडमी स्कूल गोपीगंज के प्रबंधक विकास अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि ऑटो बैठकर घर जा रही छात्रा की प्रबंधक ने पिटाई कर दी। इससे छात्रा के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा और उसने स्कूल जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली के चकसबेहु निवासी वीर प्रताप सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी को पत्रक सौंपा था। आरोप लगाया था कि गोपीगंज नगर के काली महाल स्थित कैंब्रिज एकेडमी स्कूल में उनकी 12 साल की बेटी रिद्धिका कक्षा छह में पढ़ती है। 16 जुलाई को वह स्कूल के ऑटो रिक्शा में अन्य छात्रों के साथ बैठकर घर आ रही थी। आरोप लगाया कि इस बीच स्कूल के प्रबंधक ने ऑटो रोककर उनकी बेटी की पिटाई कर दी। इससे उनकी बेटी काफी सहम गई और अब स्कूल जाने से मना कर रही है। यह भी आरोप लगाया कि पिटाई से उनकी बेटी के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि शिकायत के आधार पर प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधक विकास अग्रवाल ने बताया कि स्कूल वाहन में जब बच्ची बैठी तो उसका हाथ और बैग बाहर आ रहा था। इस पर उन्होंने वाहन को रोकवाया और बच्ची को बैग अंदर करने के लिए कहा, लेकिन बच्ची ने जब अनसुना किया तो हल्की डांट लगाई थी। बच्ची की पिटाई का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed