फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Financial literacy program will run from 10 to 30 May

Bhadohi News: 10 से 30 मई तक चलेगा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम

Wed, 07 May 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Financial literacy program will run from 10 to 30 May
भदोही। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशन में राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र (एनसीएफई) के वित्तीय प्रशिक्षक डॉ. आनंद पांडेय भदोही समेत आसपास के जनपदों में वित्तीय साक्षरता चलाएंगे। इसमें माहिला समूहों, ब्लॉक कार्यालयों के कर्मचारियों, प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। आगामी 10 से 30 मई तक यह विशेष कार्यक्रम संचालित होगा। इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ये कार्यक्रम वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर और भदोही में चलाया जाएगा। इसमें हम लोग राजकीय डिग्री कॉलेजों, ब्लॉक कार्यालयों, आंगनबाड़ी, राजकीय अस्पतालों, समूहों और ग्राम सभाओं में जाकर कार्यक्रम करेंगे। वित्तीय साक्षरता कार्यशालाओं में धन प्रबंधन, सरकार की लोकोपयोगी वित्तीय योजनाएं, डिजिटल फ्रॉड से बचाव, वित्तीय सुरक्षा एवं सावधानियां पर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ प्रशिक्षित भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed