फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Finance worker died in road accident in bhadohi

Bhadohi News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में फाइनेंस कर्मी की मौत

Wed, 23 Apr 2025 07:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 23 Apr 2025 07:32 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक फाइनेंस कर्मी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Finance worker died in road accident in bhadohi
सड़क हादसे में फाइनेंस कर्मी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के कोठरा के पास बुधवार को एक फाइनेंस कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह औराई तहसील रोड पर स्थित एक निजी फाइनेंस बैंक में कलेक्शन का काम करता था। बुधवार को वह महाराजगंज से औराई लौट रहा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


ये है मामला
सोनभद्र जिले के घोरावल बैडाड सरंगों निवासी लालचंद यादव पुत्र कन्हैया यादव (32) तहसील रोड पर स्थित एक फाइनेंस बैंक में कार्यरत था। वह क्षेत्र में घूम कर समूहों से बैंक के पैसे के कलेक्शन का काम करता था। बुधवार की दोपहर वह क्षेत्र में कलेक्शन कर महाराजगंज की ओर से बाइक से औराई लौट रहा था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार शख्स की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


औराई कोतवाली क्षेत्र के कोठरा फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ते समय पीछे से किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले आया गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed