फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Finance company employee died in a road accident

Bhadohi News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

Thu, 24 Apr 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Finance company employee died in a road accident
कोतवाली क्षेत्र के कोठरा के पास एक बुधवार को एक फाइनेंस कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह औराई तहसील रोड पर स्थित एक निजी फाइनेंस बैंक में कलेक्शन का काम करता था।
विज्ञापन

बुधवार को वह महाराजगंज से औराई लौट रहा था। तहसील रोड पर स्थित एक फाइनेंस बैंक में सोनभद्र जिले के घोरावल बैडाड सरंगों निवासी लालचंद यादव (32) क्षेत्र में घूम कर समूहों से बैंक के पैसे के कलेक्शन का काम करता था।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर वह क्षेत्र में कलेक्शन कर महाराजगंज की ओर से बाइक से औराई लौट रहा था। औराई कोतवाली क्षेत्र के कोठरा फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ते समय पीछे से एक वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पशु को बचाने में गिरकर घायल हुआ बाइक सवार : मोढ़। कस्तुरीपुर गोपपुर मार्ग पर मंगुरा मोड़ के पास बुधवार को अनयिंत्रित होने से एक बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। बाइक सवार जयचंद बिंद (38) गोपपुर की तरफ से आ रहे थे।
अचानक से नील गाय रोड पार करने लगी। जिसे देख जयचंद ने ब्रेक लगाई और उनकी बाइक फिसल गई।
इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हादसे में बाइक सवार घायल :
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली के कौलापुर-सेमराघ मार्ग पांडवानाथ मंदिर के पास पर बाइक सवार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया।

जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया । गहारपुर निवासी चांद बाबू (24) घर से किसी कार्य हेतु ढाबे पर गया था।
वहां से वापस लौटते समय पांडवानाथ मंदिर के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस बीच पीछे से आ रहे एक वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसकी बाइक बेकाबू होकर फिसल गई थी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed