फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fighting between two sides over cleanliness, nine people injured

सफाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, नौ लोग हुए घायल

Mon, 27 Dec 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two sides over cleanliness, nine people injured
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के अमवांमाफी गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच साफ-सफाई को लेकर हुए विवाद और मारपीट में एक पक्ष से अंतिमा (18), धर्मराज (35), बृजमोहन (55), उर्मिला देवी (50) दूसरे पक्ष से जय गौतम (16), रिया गौतम (15), सुधारानी गौतम (22), संपत्ति राम (42), अमर गौतम (17) गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी पर पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अंतिमा, धर्मराज और रिया गौतम की हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया। घायलों के परिजनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रिहायशी घर के सामने इधर-उधर घूमने वाले कुत्तों ने गंदगी कर दिया था। सुबह एक पक्ष गंदगी की सफाई करने के लिए कहा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने कहासुनी कर ली। कहासुनी होते समय ही बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष से ईंट-पत्थर चलने शुरू हो गए और लाठी-डंडे भी निकल गए। आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया। पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed