फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fight at petrol pump, bike driver ran away with cash

पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट,नकद लेकर भागा बाइक चालक

Sat, 28 Aug 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fight at petrol pump, bike driver ran away with cash
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब जला नोट बदलने के नाम पर विवाद बढ़ा और मारपीट शुरु हो गई। इस दौरान मारपीट में कर्मचारी कबीरदास (28) निवासी सरइमिश्रानी को गंभीर रुप से घायल करके बाइक चालक बैग जिसमें 25210 रुपये कैश था झपट कर भाग निकला। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर जांच में लगी रही।
विज्ञापन

घटना के मुताबिक घायल कर्मचारी कबीरदास ने बताया कि गोपपुर में राजमार्ग स्थित पेट्रोल पर वह तैनात था। उसी समय बंजारी गांव का एक युवक बाइक लेकर आया और पेट्रोल भरवाया । इसके बाद पेट्रोल का पैसा देने के लिए वह जला हुुआ नोट सेल्समैन को देने लगा जिसको सेल्समैन ने बदलने की मांग की। दरअसल इसी बात को लेकर वह आगबबूला होकर विवाद करने लगा और सेल्समैन को मारना-पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान खींचतान में कैश से भरा हुुआ बैग सेल्स के हाथ से छूटकर नीचे गिर जाने से बाइक चालक बैग में रखा 25210 रुपया लेकर भाग निकला। इसके बाद शोरगुल मचाने पर जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक देर हो चुकी थी। किसी के वीडियो बना लेने से मारपीट करने वाले बाइक चालक की दबंगई सामने आई है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने कहा कि तहरीर पर बाइक चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed