फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fifteen thousand cardholders picking up ration from two places

दो शातिर चोर गिरफ्तार, छह बाइक, आठ मोबाइल बरामद

Mon, 25 Oct 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Fifteen thousand cardholders picking up ration from two places
औराई कोतवाली में पकड़े गए दो शातिर चोर। संवाद - फोटो : BHADOHI
स्थानीय कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात उपरौठ गांव के पास से दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर चोरी की छह बाइक, आठ मोबाइल और एक नकली रिवाल्वर बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में एक आरोपी ने खुद को डीपीआरओ का चालक बताया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने सोमवार को औराई कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि जिले में चोरी और लूट की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सभी क्षेत्राधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसको लेकर पुलिस लगातार काम कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार को क्षेत्राधिकारी रामलखन मिश्रा के नेतृत्व में औराई कोतवाल सदानंद सिंह, उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने उपरौठ नहर के पास एक बियर की दुकान के पास से धीरज दूबे और कार्तिक दूबे को गिरफ्तार किया। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपियों के घर से चोरी की छह मोटरसाइकिलें और आठ मोबाइल सेट बरामद की। पूछताछ में आरोपी धीरज दुबे ने पुलिस को बताया कि वह डीपीआरओ की गाड़ी चलाता है । गांव के ही कार्तिक दुबे के साथ अक्सर शराब पीता है। उसने बताया कि वे ज्ञानपुर, गोपीगंज, माधोसिंह, घोसियां, औराई, भदोही और मिर्जापुर के चील्ह आदि स्थानों पर अकेले व्यक्ति को देखकर उसे नकली रिवाल्वर दिखाकर मोबाइल छीन लेते है। बाजारों में जैसे ही कोई व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर सामान लेने जाता है तो मास्टर चाबी लगाकर बाइक को चुरा लेते हैं। एकाध महीने के बाद चोरी की बाइकों का नंबर प्लेट बदलकर, फर्जी कागजात बनवाकर उसे बेच भी देते हैं। पुलिस अधीक्षक ने दोनों चोरों को पकड़ने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल सुनील सिंह, शेराफुल हसन, अबरार अहमद, अजय कुमार प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed