{"_id":"6a5698b36215ba2a070b1cf1","slug":"fertilizer-shops-license-suspended-after-irregularities-were-found-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-145813-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गड़बड़ी मिलने एक उवर्रक की दुकान का लाइसेेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गड़बड़ी मिलने एक उवर्रक की दुकान का लाइसेेंस निलंबित
विज्ञापन
खाद्य एवं कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को कई उवर्रक की दुकानों की जांच की। इस दौरान कई उर्वरक विक्रेताओं के यहां अनियमितताएं पाई गईं। अनियमितता मिलने पर तीन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं गंभीर अनियमितता मिलने पर एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
टीम ने एम-पैक्स रोही, आईएफएफडीसी आकोड़ा, बृजेश खाद भंडार सुभाषनगर, एग्री जंक्शन किसान सेवा केंद्र सुभाषनगर, एम-पैक्स कटरा और दिलीप खाद भंडार दशवंतपुर की जांच की। इस दौरान मिली अनियमितताओं के आधार पर कार्रवाई की गई है। एक विक्रेता का उर्वरक विक्रय लाइसेंस जांच के दौरान गंभीर अनियमितता मिलने पर निलंबित किया गया। तीन अन्य विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी ईरम मिर्जा ने बताया कि जनपद में यूरिया और डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर आवश्यकतानुसार उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। कृषकों से अपील की गई है कि वे एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए निर्धारित मात्रा के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय और उपयोग करें। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए अधिकतम सात बोरी यूरिया और पांच बोरी डीएपी की मात्रा ही अनुमन्य है। किसानों को अनावश्यक रूप से अधिक मात्रा में उर्वरक खरीदने से बचना चाहिए। उन्होंने सभी उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरकों का विक्रय निर्धारित नियमों के अनुरूप करने का निर्देश दिया।