फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Female worker beaten for demanding wages

Bhadohi News: मजदूरी मांगने पर महिला श्रमिक को पीटा

Wed, 10 Jan 2024 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Female worker beaten for demanding wages
ज्ञानपुर। दिसंबर माह में ईंट भट्ठा संचालक के पुत्र ने मजदूरी मांगने पर एक महिला श्रमिक की बुरी तरह से पिटाई की। सुरियावां कोतवाली के नौवापुर गांव के मुसहर बस्ती के छह से ज्यादा लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी से इसकी शिकायत की। उनका कहना था कि भठ्ठा संचालक उनको बंधक बना रखा है। भठ्ठा संचालक के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नौवापुर मुसहर बस्ती निवासी लालती देवी ने बताया कि वह शिवरामपुर निवासी ईंट भट्ठा संचालक के यहां मजदूरी करती है। दिसंबर माह में उन्होंने ईट भठ्ठा संचालक छोटे सोनकर के बेटे आनंद सोनकर ने मजदूरी के पैसे मांगने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। उसके हाथ की एक उंगली तोड़ दी। मारपीट से भयभीत होकर उसके साथ काम करने वाले गांव के ही गुड्डी, दूधनाथ, चिंता, हीरावती देवी, संजीवन के साथ वह किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागी।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से कहा कि ईट भठ्ठा संचालक का पुत्र उन्हें बंधक बनाकर काम कराता है। मजदूरी व खुराकी मांगने पर मारपीट करता है। जान से मारने की धमकी दी जाती है। शिकायत सुनने के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल ज्ञानपुर एसओ को ईंट भठ्ठा संचालक के पुत्र को हिरासत में लेकर लेकर पूछताछ करने को कहा। एडीएम न्यायिक के समक्ष दोनों पक्षों का बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक ने मुख्यालय में ही दोनों पक्षों को सुना। एडीएम न्यायिक शिवनारायण मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों को सुना गया और कागजात इत्यादि जमा कराए गए। भट्ठा संचालक के बेटे आनंद सोनकर के खिलाफ मारपीट और बंधुआ बनाकर काम कराने का मुकदमा दर्ज किया गया। श्रम विभाग को मामले की जांच सौंपी गई है। वे मौके पर जाकर आरोपों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed