फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Female college graduate classes

महिला महाविद्यालय में स्नात्कोत्तर कक्षाएं भी

Wed, 13 Jul 2016 02:21 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Wed, 13 Jul 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
 राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में अब स्नातकोत्तर की कक्षाएं भी चलेंगी हालांकि सीट कम होने से अभिभावकों में मायूसी छा गई है। हिंदी, समाजशास्त्र में 60-60       और गृह विज्ञान में मात्र 30 सीट होने से अभिभावक परेशान हैं। अभिभावकों ने निदेशालय और जनप्रतिनिधियों से सीट की संख्या बढ़वाने की मांग की। 
विज्ञापन

जिले में वैसे तो केएनपीजी समेत 15 से अधिक महाविद्यालय हैं, लेकिन इसमें छात्र और छात्राओं सभी का प्रवेश होता है। 2001 में छात्राओं को बेहतर ढंग से उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए औराई में राजकीय महिला महाविद्यालय खुला। करीब डेढ़ दशक तक महाविद्यालय में स्नातक की शिक्षा छात्राओं को मिली। 
विज्ञापन

इस सत्र से महाविद्यालय को स्नातकोत्तर की उपाधि मिल गई, जिससे स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को सहूलियत मिलेगी, लेकिन सीट की संख्या कम होने से अभिभावकों में मायूसी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह विज्ञान, समाजशास्त्र और हिंदी में सीटें इतनी कम है कि महाविद्यालय की छात्राओं को भी पूरा नहीं होगा। तीनों विषयों की पढ़ाई के लिए छह पद भी सृजित किए गए हैं, लेकिन आयोग से अब तक शिक्षक के न आने से अभिभावक आशंकित हैं कि पढ़ाई कैसे होगी। 
इस संबंध में अभिभावक राजेंद्र दूबे, सुरेश तिवारी, मोहन सिंह, विनोद शुक्ल, सदानंद दूबे, मोतीलाल यादव, वीरेंद्र सिंह, आशीष, दिनेश दूबे ने जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्नातकोत्तर के विषयों की सीट 100 से 150 कराने की मांग की। 

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अपर्णा मिश्रा ने कहा कि सीट बढ़ाने और शिक्षकों के पद भरने के लिए निदेशालय को पत्र लिखा गया है। निदेशालय के दिशा-निर्देश पर ही आगे कुछ किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed