फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Feeding of reservation of 546 gram panchayats completed

546 ग्राम पंचायतों के आरक्षण की फीडिंग पूरी

Mon, 18 Jan 2021 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Feeding of reservation of 546 gram panchayats completed
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि भले अभी तय नहीं हुई है, लेकिन तैयारी तेज हो गई है। जिले की 546 ग्राम पंचायतों के आरक्षण की स्थिति तय करने के लिए पांच चुनावों के आरक्षण की स्थिति की ऑनलाइन फीडिंग कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब वहीं से ग्राम पंचायतों के आरक्षण की स्थिति तय की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की 561 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो गया। जब तक नए प्रधान का चयन नहीं होगा, तब तक ब्लॉक के एडीओ को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भदोही ब्लॉक की 15 ग्राम सभाएं भदोही नगर पालिका में शामिल हो गईं। इससे 546 गांवों में ही पंचायत चुनाव होगा। अब लोगों को आरक्षण सूची का इंतजार है। ब्लॉक से लेकर विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय तक का चक्कर भावी एवं निवर्तमान प्रधान लगा रहे हैं। पंचायत राज विभाग की ओर से पिछले पांच चुनावों में सीटों की फीडिंग कराकर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

पंचायतों में आरक्षण लागू करने के लिए राजस्व गांवों की जनसंख्या का आकलन किया जाएगा। पांच साल पहले चुनाव के समय ग्राम पंचायत की क्या स्थिति थी, वर्तमान में क्या स्थिति है, उसी आधार पर तय होगा कि उक्त ग्राम पंचायत की सीट किस श्रेणी के प्रत्याशी के लिए आरक्षित होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि फीडिंग का कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब शासन स्तर से ही आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसीमन में कट गए 15 गांव
ज्ञानपुर। नगर पालिका भदोही में शामिल भदोही ब्लॉक के 15 ग्राम पंचायतों का परिसीमन हो गया। इनमें 28 राजस्व गांव हैं। येे गांव अब ब्लॉक से कटकर नगर पालिका में शामिल हो गए हैं। इससे भदोही ब्लॉक में ग्राम पंचायतों की संख्या 123 से घटकर 108 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed