फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Feed the name of voters only after proper investigation, ARO

ठीक से जांच के बाद ही मतदाताओं का नाम फीड कराएं एआरओ

Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Feed the name of voters only after proper investigation, ARO
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधान सभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यो की समीक्षा किए। उन्होने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों केे लेकर भी जानकारी लिया। समीक्षा में नाम बढ़ाने व घटाने वाले प्राप्त फार्मो का सत्यापन तथा पोलिंग स्टेशनों की स्थिति, रैंप और शौचालय, फर्नीचर, पेयजल की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी संबंधित अधिकारियों से लेकर जरूरी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त फार्मो में बहुत ही कमियां प्रकाश में आ रही हैं। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रत्येक नए मतदाता के फार्मो को एआरओ ठीक से जांच कर अपडेड कराएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में और तेजी लाने की जरूरत है। क्रास चेकिंग/सुपर चेकिंग समय समय पर की जाए, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed