{"_id":"5f0f40a28ebc3e63b66d5659","slug":"fatima-of-woodward-topped-the-district-with-97-2-percentage-points-bhadohi-news-vns5360233144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुडवर्ड की फातिमा ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुडवर्ड की फातिमा ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में अव्वल
विज्ञापन
ज्ञानपुर/भदोही। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं के रिजल्ट बुधवार को दोपहर बाद जारी किया गया। इसमें भदोही नगर स्थित वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा फातिमा जहरा अंसारी 97.2 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर के अनुराग श्रीवास्तव ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान अर्जित किया है। जबकि वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की साक्षी सिंह और ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल की रिया चौरसिया ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गत दिनों सीबीएसई बारहवीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी अब निगाहें 10वीं के नतीजों पर टिकी थीं। बुधवार को दोपहर एक बजे के बाद परीक्षाफल घोषित होते ही छात्र और उनके अभिभावक परिणाम जानने के लिए इंटरनेट पर टूट पड़े। मेधावियों की खुशी का ठिकाना न रहा। बधाइयों का दौर शुरू हो गया। एक दूसरे को मिठाई भी खिलाने का दौर शुरू हो गया। भदोही नगर के प्रमुख कालीन निर्यातक राशिद अंसारी की बेटी वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की फातिमा जहरा अंसारी ने 97.2 प्रतिशत प्राप्त किया तो परिजन खुशी से झूम उठे। अभी खुशी का दौर चल ही रहा था कि उसे विद्यालय से फोन कर बताया गया कि उसने जिले में टॉप किया है।
उधर जिले में द्वितीय स्थान हासिल करने वाले ज्ञानपुर के सेंट थॉमस स्कूल के छात्र अनुराग श्रीवास्तव पुत्र संजीव श्रीवास्तव ने अपने प्रदर्शन से विद्यालय और अभिभावकों को गौरवान्वित किया। इसी विद्यालय की रिचा मिश्रा ने 96 और रिया यादव 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। भदोही के ग्रीन व्यू स्कूल में 90 प्रतिशत या अधिक हासिल करने वालों की संख्या नौ रही। 96.6 प्रतिशत के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली रिया चौरसिया के अलावा खुशी सिंह 95, जुबिया कादरी 94.6, बुशरा राशिद 94.60, आशुतोष पांडेय 94.2, हर्षित सिंह 94 प्रतिशत पाकर विद्यालय का परचम लहराया। भदोही शहर के सनबीम स्कूल में 56 में सभी 56 पास हुए जिसमें से प्रितेश मिश्रा 93 प्रतिशत, अंशिका साहू 92.6 प्रतिशत आदर्श उपाध्याय ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को गौरवान्वित किया। भदोही के मदर हलीमा पब्लिक स्कूल की छात्रा त्रिशा मौर्या 94 प्रतिशत, पीबीएस भदोही पब्लिक स्कूल के विनीत वर्मा 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।