फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Father of WWE wrestler 'Veer Mahan' passed away, health was bad for many days

Bhadohi: WWE के रेसलर ‘वीर महान’ के पिता का निधन, कई दिनों से तबीयत थी खराब

Thu, 05 Jan 2023 12:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 05 Jan 2023 12:22 PM IST
सार

डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारतीय सुपरस्टार रिंकू सिंह राजपूत यानी वीर महान के पिता ब्रह्मदेव सिंह का निधन गुरुवार सुबह हो गया। वो भदोही जिले के होलपुर, गोपीगंज गांव निवासी थे। हाल ही रिंकू सिंह राजपूत पिता से मिलने के लिए गांव आए थे। 

विज्ञापन
Father of WWE wrestler 'Veer Mahan' passed away, health was bad for many days
अपने पिता के साथ वीर महान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारतीय सुपरस्टार रिंकू सिंह राजपूत यानी वीर महान के पिता ब्रह्मदेव सिंह ने गुरुवार सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने भदोही जिले के होलपुर, गोपीगंज गांव स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत बीते कई दिनों से खराब थी। वो लीवर इंफेक्शन और हार्ट की समस्या से जूझ रहे थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। वीर महान का अपने पिता के साथ गहरा लगाव था। 

विज्ञापन


रिंग में बड़े-बड़े धुरंधरों के चारों खाने चित करने वाले रिंकू राजपूत जिले के होलपुर, गोपीगंज गांव के रहने वाले हैं। पिता की तबीयत खराब होने की सूचना पर दिसंबर माह में वीर महान अमेरिका से आए थे। भदोही स्थित एक गांव में एक सप्ताह तक अपने पिता के साथ ही समय बिताया था। छह दिन पहले अमेरिका रवाना हुए थे।

विज्ञापन

नौ जनवरी के बाद आएंगे रिंकू सिंह राजपूत

सात समुंदर पार होने और इतना व्यस्त होने के बावजूद प्रतिदिन बाबूजी (पिता) को सुबह  या शाम में जरूर समय देते थे।  जानकारी के मुताबिक नौ जनवरी को होने वाले एक मैच के बाद वह भदोही लौटेंगे। रिंकू सिंह राजपूत काअपने पिता से काफी लगाव रहा। रिंकू के पिता ब्रह्मदेव सिंह ट्रक चालक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर कई दिनों से उनका स्वास्थ ठीक नहीं था। लीवर में इंफेक्शन होने की शिकायत के बाद परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें घर पर रखकर सेवा करने की सलाह दी थी।

रिंकू के बड़े भाई राजन सिंह ने बताया कि रिंकू राजपूत का नौ जनवरी को कोई मैच है। जिसके बाद वो भारत लौटेंगे। रिंकू की मां अन्तराजा सिंह का पांच नवंबर 2018 को निधन हो चुका है। रिंकू सिंह राजपूत चार भाई और तीन बहन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed