गोपीगंज।
मुकद्दस रमजान में शुरू हुए दावत-ए-रोजा इफ्तार का सिलसिला जारी है। बुधवार को अमानत पैलेस में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष माबूद खान की ओर से रोजा इफ्तार किया गया। मुल्क और कौम की तरक्की व अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी। वक्ताओं ने कहा कि दावत-ए-इफ्तार में जब लोग एक साथ मिल-बैठकर इफ्तार करते हैं तो आपस में प्रेम की भावना बढ़ती है। कहा कि ऐसे आयोजनों के लिए सभी सुविधा संपन्न लोगों को आगे आना चाहिए। इस दौरान जुटे बड़ी संख्या में रोजेदारों ने इफ्तार किया। इसके बाद नमाज अदा करके मुल्क की तरक्की व अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी गई। इस मौके पर मौलाना मुख्तार, हाजी मोहम्मद हलीम, दिनेश कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार दुबे राजन, विभूति नारायण सिंह, सुरेश उपाध्याय, काशीनाथ, राजेंद्र पुष्पकार हाजी मोहम्मद रईस, हाजी मोहसिन, हाजी मुमताज, सतीश चंद गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, बबलू खान, मोहम्मद आलम आदि रहे।