फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers will not be allowed to face any problem: Dr. Ashwani

किसानों को नहीं होने दी जाएगी कोई समस्या : डॉ. अश्वनी

Thu, 16 Oct 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers will not be allowed to face any problem: Dr. Ashwani
ज्ञानपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ विभागीय जानकारी दी। कहा कि किसानों को किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। बताया कि कृषक दर्शन-2 पोर्टल की वेबसाइट पर जाकर किसान कृषि विभाग से संबंधित सभी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि किसान की जमीन कम या ज्यादा पंजीकरण में दिखाई दे रहे हैं तो संबंधित लेखपाल से मिलकर ठीक करा सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने कहा कि विभाग में आलू, प्याज, मटर आदि का बीज शीघ्र ही आने वाला है। कृषक पंजीकरण कराकर अनुदानित दर पर बीज खरीद सकते हैं। अवर अभियंता नहर मुख्तार अली ने बताया कि रबी की सिंचाई के लिए नहर की सफाई होने वाली है, इसलिए नहर को बंद कर दिया गया है। एआर सहकारिता शशि प्रकाश ने बताया कि सहकारिता विभाग की साधन सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध है। इसी तरह प्रभारी सहायक मत्स्य अधिकारी अमित सिंह सहायक अभियंता विद्युत सुरेश कुमार ने भी अपने-अपने विभागों के बारे में बताया। मौके पर मल्लूराम बिंद, अशोक यादव, सुनील मौर्य, बीडी सिंह ने समस्याएं गिनाईं। किसानों को आश्वस्त किया कि जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed