फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers will be happy when the problem is resolved

समस्या दूर होने पर खुशहाल होंगे किसान

Tue, 05 Oct 2021 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be happy when the problem is resolved
ज्ञानपुर। विधानसभा क्षेत्र के कलीपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलनिकासी कराओ-किसान बचाओ चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनीं। मुख्य अतिथि पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि समस्याएं दूर होने पर किसान खुशहाल होंगे। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर अभियान सफल हुआ तो आने वाले समय में हक-अधिकार के लिए होने वाले संघर्ष से भी मुक्ति मिलेगी। चौपाल में उपस्थित ऊंज, मुगरहा, क़ुरमैचा, नवधन, रोही, मोहनपुर, चौरहटा, सोबरी, मुगरी, पूरेविश्वनाथ, हरिहरपुर सानी, बरईपुर, बेलहुंआ, बिछिया, मंगापट्टी, पूरेनगरी, बयांव, तुलापुर, दशरथपुर, रमईपुर, सरावा, रघुरामपुर, अईनछ, सारीपुर, बैरी परवा, कुसौली, नौवापुर, गनेशरायपुर के किसानों ने जलभराव क ीसमस्या बर्ताई। किसान खुशियालचंद बिंद, काशीनाथ आदि ने बताया कि सीमांत क्षेत्र में खेतीबारी करने में जलभराव से परेशानी हो रही है। क्षेत्र के उक्त गांवों में अब तक पांच सौ बीघे उपजाऊ खेत जलमग्न होकर बर्बाद हो रहे हैं। कई किसान न धान की खेती कर सके हैं न आने वाले समय में गेहूं की बुवाई ही कर पाएंगे। दलहनी-तिलहनी, सब्जी आदि फसले सपना होती जा रही है। गांव की सरकार से लेकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने पर कोई राहत नहीं मिल रही है। जलनिकासी के नाम पर मात्र कागजी कोरम पूरा कर सरकारी खजाने को खाली किया जा रहा है। चौपाल के समापन पर लखीमपुरखीरी में मृतक किसानों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राजन दूबे, सुरेश चंद्र मिश्र, राजबहादुर सिंह, रामश्रृंगार पाठक, भानुप्रताप बिंद, जनार्दन ओझा, ताड़केश्वरनाथ शुक्ल, रामा सिंह, केशवनाथ चौबे ,कमलेश सरोज, रामअवध बिंद, राजकुमार बिंद, जवाहरलाल सरोज, लल्लन गौतम, दाढ़ी यादव, सभाजीत यादव, जगदीश चौबे, जयप्रकाश सिंह, रामचंद्र तिवारी, सुभाष पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed