फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers union will raise voice for rights: Raj Singh

हक के लिए आवाज बुलंद करेगा किसान संघ: राज सिंह

Sun, 31 Dec 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers union will raise voice for rights: Raj Singh
ज्ञानपुर। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री राज सिंह चौहान शनिवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने औराई चीनी मिल का निरीक्षण किया। कहा किसान हितों को देखते हुए औराई चीनी मिल को शुरू किया जाना चाहिए। जिससे सैकड़ों किसानों को संजीवनी मिलेगी। इसके बाद वे डीघ ब्लॉक के कुड़ी कला गांव में किसानों के महा सदस्यता अभियान को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान इस देश की रीढ़ हैं। किसानों के हक के लिए हर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने जितना पता है इस जिले में डेंगूपुर घाट पर पक्के पुल का निर्माण, सिंचाई व्यवस्था, गंगा कटान जैसी समस्याएं हैं। इसके लिए संगठन हर स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करेगा। इसके साथ ही आवारा पशुओं के रोकथाम के लिए अधिक से अधिक गोसाला के निर्माण की मांग भी शासन की जाएगी। मौके पर प्रांत मंत्री अनिल मिश्रा, जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश उपाध्याय, रजनीश पांडेय, वेद पांडे, रोहित सिंह, रवि जायसवाल, ज्ञानेश्वर मिश्रा, विभव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed