फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers should use Nano DAP, cost will be cheaper

Bhadohi News: नैनो डीएपी का प्रयोग करें किसान, सस्ती होगी लागत

Wed, 16 Jul 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers should use Nano DAP, cost will be cheaper
ज्ञानपुर। कृषि भवन घरांव में मंगलवार को इफको और कृषि विभाग की ओर से किसानों की एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित की गई है। इसमें नैनो डीएपी और नैनो यूरिया प्लस के प्रयोग की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय अधिकारी इफको विमल जायसवाल ने कहा कि किसानों के लिए नैनो डीएपी एक किफायती और प्रभावी विकल्प है। जो खेती की लागत को कम करने में मदद करता है। नैनो डीएपी एक तरल उर्वरक है, जो पारंपरिक डीएपी की तुलना में कम मात्रा में उपयोग होता है और इसे बीज उपचार, जड़ उपचार, या पत्तों पर छिड़काव के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है। किसान नैनो डीएपी तरल का प्रयोग बीज शोधन में पांच मिलीमीटर को एक किलो बीज की दर से करें। जड़ शोधन पांच मिलीमीटर को एक लीटर पानी में प्रयोग करें। इसकी लागत जहां मात्र 600 रुपये प्रति बोतल है वहीं मिट्टी, जल प्रदूषण भी कम होगा। फसल के उपज एवं गुणवत्ता में वृद्धि होगी। इसके प्रयोग से पौधों को जब नाइट्रोजन की पूर्ति पत्तियों के माध्यम से होगी तो खरपतवार पर अंकुश लगेगा। उप निदेशक कृषि अश्वनी सिंह ने राजकीय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में शिविर लगाकर किसानों को जागरूक करें। जिला कृषि अधिकारी इरम मिर्जा ने इसके लाभ गिनाए। इस दौरान उमेशधर दूबे, धर्मेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed