फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers should lightly irrigate standing Rabi crops

Bhadohi News: रबी की खड़ी फसलों की हल्की सिंचाई करें किसान

Tue, 23 Jan 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers should lightly irrigate standing Rabi crops
ज्ञानपुर। लगातार ठंड पड़ रही है। सूरज की किरणें कम ही समय तक धरती पर पहुंच रही हैं। ऐसे में रबी की फसलों की खास देखभाल जरूरी है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे मौसम में फसलों की सिंचाई जरूरी है। इससे उनका विकास अच्छा होगा। और रोग भी नहीं लगेगा। आलू को पालासे बचाने के लिए हल्की सिंचाई जरूरी है।
विज्ञापन

जिले में करीब 42 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती होती है। वहीं लगभग 1200 से 1300 किसान आलू की खेती करते हैं। जिले में इन दिनों जबरदस्त ठंड का असर देखा जा रहा है। ऐसे में फसलों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। खासकर आलू के लिहाज से यह मौसम अच्छा नहीं है। नवंबर माह में बुआई की गई गेहूं फसल की सिंचाई किसान कर सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि रबी की फसलों की सिंचाई की जानी चाहिए। सिंचाई के बाद खरपतवार नियंत्रण रखने के लिए विशेषज्ञ के सलाह पर दवा का भी छिड़काव कर सकते हैं। किसान बैगन, टमाटर, पत्तागोभी, मिर्च आदि सब्जी के फसलों की निराई गोड़ाई कर मिट्टी चढ़ा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed