फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers' issues were discussed at the meeting.

Bhadohi News: बैठक में किसानों की समस्या पर हुई चर्चा

Mon, 29 Jun 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers' issues were discussed at the meeting.
वहिदानगर। भारतीय किसान यूनियन की बैठक रविवार को वहीदानगर स्थित दरवासी मोड़ पर किसान पंचलाल मास्टर के आवास पर हुई। जिलाध्यक्ष श्यामधर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वहीं प्रस्ताव बनाया गया कि जिलाध्यक्ष व महासचिव के अलावा शेष पद पर पूर्व की तरह की पदाधिकारी कार्यरत रहेंगे। महासचिव हृदयतोष उपाध्याय ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए मांग की गई कि नहर को अनवरत चलाया जाए, क्योंकि अब धान की रोपाई का समय हो गई है। वहीं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, साथ ही जहां ट्रांसफॉर्मर स्टार्टर या अन्य मशीन खराब हो उनको 30 जून तक दुरुस्त करा दिया जाए। जिससे धान की रोपाई में कोई दिक्कत न आए। इस दौरान राजेश पटेल, घनश्याम पटेल, शत्रुघ्न पटेल, धर्मेंद्र यादव, घनश्याम बिंद, मुन्नीलाल बिंद आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed