Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmer registry of 1.62 lakh farmers stuck in Khatauni

Bhadohi News: खतौनी के फेर में फंसी 1.62 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री

Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer registry of 1.62 lakh farmers stuck in Khatauni
ज्ञानपुर। खतौनी और आधार कार्ड में नाम मिसमैच होने से कालीन नगरी के एक लाख 62 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अधर में लटक गई है। गांव-गांव कैंप लगाने के बाद भी 84 हजार किसानों की ही रजिस्ट्री हो सकी है। खतौनी में सुधार के लिए हर रोज तहसील में बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं, लेकिन आश्वासन पाकर लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 2.46 लाख किसान पंजीकृत हैं। इसमें से एक लाख 86 हजार को पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त मिली है। 19 वीं किस्त पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। करीब ढाई महीने पहले से फार्मर रजिस्ट्री बनाने का काम शुरू हुआ है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनने के एक नहीं कई कारण बताए जा रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी परेशानी नाम में भिन्नता। मुख्य खतौनी में नाम नहीं दर्ज होने के साथ ही मोबाइल से आधार का लिंक न होना भी बड़ी वजह है। ऐसे में किसानों को पीएम सम्मान निधि की अगली किस्त पानी है तो उससे पहले उन्हें हर हाल में फार्मर रजिस्ट्री करानी है। चिंतित किसान अब तहसील कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, नाम में भिन्नता को ठीक कराने और खतौनी के आदेश में दर्ज नाम को मुख्य खतौनी में दर्ज कराने के लिए लेखपालों से गुहार लगा रहे हैं। पुश्तैनी जमीनों में पिता का नाम अलग है जबकि आधार कार्ड में कुछ अलग है। इससे ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। किसानों का कहना है कि वे लेखपाल को फोन करने के बाद तहसील पहुंच रहे तो वे किसी क्षेत्र में होने की बात कह रहे हैं। कई बार खतौनी में हुई गड़बड़ी को सही करने का आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

----------
केस-1- ज्ञानपुर के अमवां निवासी जयंत कुमार ने बताया कि खतौनी में पिता का नाम दूसरा है। सुधार के लिए कई बार तहसील गया, लेकिन अभी तक सही नहीं हो सका।
-------
केस-2- बौरीबोझ निवासी राम कुमार ने बताया कि आधार और खतौनी में नाम मिसमैच होने से फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन सकी है। नाम बदलने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन महीने भर बाद भी सही नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इनसेट
फार्मर रजिस्ट्री से लाभ

ज्ञानपुर। फार्मर रजिस्ट्री किसान बही का इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज है। इसके बिना पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा भविष्य में उनके बीज और उर्वरक भी फार्मर रजिस्ट्री में अंकित खेत के आधार पर ही लाभ और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के बाद बार-बार केवाईसी नहीं करानी पड़ेगी।

------------
वर्जन
फार्मर रजिस्ट्री में मिसमैच नाम के साथ ई-साइन में भी मिस मैच की समस्या आ रही है। यह समस्या पूरे प्रदेश की है। एक साथ पूरे प्रदेश में तेजी से कार्य होने से एप भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। किसानों से अपील है कि आधार और खतौनी में आई गड़बड़ी सही कर सीएससी से फार्मर रजिस्ट्री करा लें।
अश्वनी सिंह, उपनिदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed