लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के अमवां गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। चोरी के समय परिजन घर में ही थे। पुलिस तहरीर के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पीड़ित योगेशचन्द्र मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात परिजन खाना पीना खाकर सो गए। इस बीच रात के समय चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी आलमारी व बक्सों का ताला खोलकर उनमें रखे कीमती जेवरात व 25 हजार रुपये नकद लेकर भाग गए। बताया कि घर के सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सोये थे। बताया कि चोरों ने सोने का हार, मांगबेनी, नथिया, टीका, दो सोने की चेन, छाली, बिजली, पायल, लारी सहित अन्य आभूषण चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।