फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Faltering with transformer malfunction

ट्रांसफॉर्मरों की खराबी से आपूर्ति लड़खड़ाई

Fri, 07 Apr 2017 01:47 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Fri, 07 Apr 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
 Faltering with transformer malfunction
transfarmer, jhansi hindi news - फोटो : demo
 ट्रांसफार्मरों की खराबी से जिले में बिजली आपूर्ति लचर हो गई है। विभिन्न क्षेत्रों में 95 ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। नागरिकों के बार-बार कहने के बाद भी ट्रांसफार्मर जल्दी नहीं उतारे जाते। इससे बिजली को लेकर लोगों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। कई गांवों में बिजली आपूर्ति ट्रांसफॉर्मरों की गड़बड़ी से बाधित हो चली है।
विज्ञापन

बिजली विभाग गर्मी के लिए तैयार नहीं है। उल्लेखनीय है कि जिले में बिजली विभाग के दो खंड हैं। ज्ञानपुर और भदोही विद्युत खंड। दोनों खंडों में मिलाकर लगभग दो हजार ट्रांसफॉर्मरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन, हैरत की बात यह है कि सौ के आसपास ट्रांसफॉर्मर हमेशा ही खराब स्थिति में रहते हैं। मौजूदा समय में भी विभिन्न क्षेत्रों में 95 ट्रांसफॉर्मर किसी न किसी वजह से खराब हालत में हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रांसफॉर्मरों के बिगड़ने और जलने का सिलसिला तेज हो जाता है। मौजूदा समय में प्रतिदिन पांच से छह ट्रांसफॉर्मर खराब होकर वर्कशॉप में पहुंचते हैं। बिजली की मांग बढ़ने के साथ ट्रांसफॉर्मरों पर लोड बढ़ता है तो ट्रांसफॉर्मर तेजी से जलता है। ज्ञानपुर दीवानी कचहरी में लगा ट्रांसफॉर्मर बृहस्पतिवार को खराब हो गया। इससे कचहरी परिसर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी तरह मोढ़, सुरियावां, अभोली, दुर्गागंज, डीघ आदि क्षेत्रों में दर्जनों ट्रांसफॉर्मर खराब हालत में पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार कहने के बाद भी सुनवाई नहीं होती। विभाग को इस संदर्भ में सक्रियता बढ़ानी चाहिए। ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफॉर्मरों की खराबी से कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इससे खेतीबारी का काम प्रभावित रहता है। कुछ पेयजल समूह योजनाएं भी ट्रांसफॉर्मरों की खराबी से ही बंद चल रही हैं।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed