Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Faguni wind in Magh itself, people are shivering even in the sun

Bhadohi News: माघ में ही फागुनी बयार, धूप में भी कांप रहे लोग

Fri, 09 Feb 2024 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Faguni wind in Magh itself, people are shivering even in the sun
संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर। वसंत ऋतु आने वाली है। माघ के अंतिम दिनों में ही फागुनी बयार चलने लगी है। बृहस्पतिवार को दिन भर 22 किमी की रफ्तार सर्द हवा चलती रही। हवा की ठंड के आगे धूप की गर्मी बेअसर रही। दोपहर में भी हवा के चलते ठंड का एहसास होता रहा। ऐसे मौसम में चिकित्सक ने सेहत के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि फसलों की देखभाल भी जरूरी है।
विज्ञापन

फिलहाल शिशिर ऋतु चल रही है। यह ठंड की ऋतु मानी जाती है। फाल्गुन महीना 24 फरवरी से शुरू होगा। वसंत ऋतु की शुरुआत 14 फरवरी को होगी। बसंती बयार ठंडी होती है, जो धीरे-धीरे गर्म होने लगती है। बृहस्पतिवार को शिशिर ऋतु और माघ महीने में फागुन की वसंती बयार चली। दिन में 22 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के चलते दिन भर सिहरन का एहसास होता रहा। धूप थी लेकिन हव के सामने उसका कोई असर नहीं था। लोग ज्यादा देर तक दोपहर की धूप में भी बैठ न सके। घर के बाहर ठंड का एहसास होता रहा।
विज्ञापन

लोगों को गलन महसूस हुआ। धूप होने के बावजूद भी ज्यादा देर तक लोग धूप का आनंद नहीं ले सके। शाम होते ही गलन में और वृद्धि हुई। सात बजे के बाद मार्गाें पर सन्नाटा पसर गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को मौसम व शुष्क रहने के आसार है। तेज हवा चलने के कारण तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि तेज रफ्तार से चल रही हवा सरसों की फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। अगैती सरसों में फूल आ चुके हैं, हवा चलने के कारण फसल गिरने का डर है। इसका असर पैदावार पर पड़ेगा। राहत की बात है कि धूप है।

मृतक विक्रम सिह ।

मृतक विक्रम सिह ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed