ज्ञानपुर। सर्विलांस टीम के प्रयास से दीपावली और धनतेरस पर्व से पहले 166 भाई-बहनों के चेहरे शुक्रवार को उस समय खिल गए, जब उनके पूर्व में खोए कीमती मोबाइल उन्हें दोबारा मिल गए। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के हाथों मोबाइल पाकर वे खुश हो गए। मोबाइलों की कीमत 26 लाख 56 हजार बताई गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में इधर कई महीने से कीमती मोबाइल सेटों के गायब होने के मामले पुलिस के पास आ रहे थे। सर्विलांस टीम का सहारा लेते हुए कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल सेटों को बरामद करने के लिए सर्विलांस टीम में मोबाइल रिकवरी सेल का गठन किया गया। एक महीने से अधिक समय में विभिन्न थानाक्षेत्रों में खोए 166 मोबाइल को बरामद किया गया। पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होकर एसपी ने मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपा। महीनों से गायब मोबाइल पाकर उनके चेहरे खुशी से झूम उठे। एसपी ने बताया कि बरामद मोबाइल सेटों की कीमत 26 लाख 56 हजार रुपये है। एक जनवरी से अब तक कुल 468 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को दिए गए। इसमें ज्ञानपुर पुलिस ने 19, गोपीगंज ने 30, कोइरौना ने 10, भदोही ने 20, चौरी ने 11, औराई ने 23, सुरियावां ने 29 और दुर्गागंज ने 10 मोबाइल बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में इधर कई महीने से कीमती मोबाइल सेटों के गायब होने के मामले पुलिस के पास आ रहे थे। सर्विलांस टीम का सहारा लेते हुए कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल सेटों को बरामद करने के लिए सर्विलांस टीम में मोबाइल रिकवरी सेल का गठन किया गया। एक महीने से अधिक समय में विभिन्न थानाक्षेत्रों में खोए 166 मोबाइल को बरामद किया गया। पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होकर एसपी ने मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपा। महीनों से गायब मोबाइल पाकर उनके चेहरे खुशी से झूम उठे। एसपी ने बताया कि बरामद मोबाइल सेटों की कीमत 26 लाख 56 हजार रुपये है। एक जनवरी से अब तक कुल 468 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को दिए गए। इसमें ज्ञानपुर पुलिस ने 19, गोपीगंज ने 30, कोइरौना ने 10, भदोही ने 20, चौरी ने 11, औराई ने 23, सुरियावां ने 29 और दुर्गागंज ने 10 मोबाइल बरामद किए।