फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eyes opened in fog, sunshine gave relief in the afternoon

Bhadohi News: कोहरे में खुली आंख, दोपहर में धूप ने दी राहत

Mon, 29 Jan 2024 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Eyes opened in fog, sunshine gave relief in the afternoon
ज्ञानपुर। भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड से अब धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है। रविवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, लेकिन दस बजे करीब के अच्छी धूप खिली। जिसका लोगों ने घर के छतों पर परिवार के साथ धूप का आनंद उठाया। कोहरे के कारण सुबह वाहन रेंगते हुए आग बढ़े। ट्रेनें भी धीमी रफ्तार से चलती रहीं। शाम होते ही एक बार फिर गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

जनवरी में पहले ही दिन से पड़ रही ठंड एवं शीतलहर करीब 25 दिनों तक लोगों को परेशान किया। 10 से 20 जनवरी के मध्य गिने-चुने दिन ही भगवान भाष्कर के दर्शन हुए। जिससे लोगों की दिनचर्या ही प्रभावित हो गई। 26 जनवरी से मौसम में बदलाव हुआ। शीतलहर से लोगों को राहत मिली है, लेकिन कोहरे का प्रभाव अब भी देखने को मिल रहा है। घने कोहरा होने के कारण रविवार सुबह वाराणसी प्रयागराज हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आये। शाम होते ही सर्द भरी हवाएं चली, जिससे लोग ठिठुरन को विवश हो गये। धूप खिलने के बाद शाम को गलन में वृद्धि हुई। शाम होते ही लोग अलाव के पास चिपक गये, लेकिन चल रही सर्द भरी हवा के आगे ज्यादा देर तक अलाव के पास नहीं बैठ सके।कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन की अपेक्षा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से ढाई डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। बताया कि मौसम की यथास्थिति बनी रहेंगी। हवा की दिशा में बदलाव होने के कारण ठंड से राहत मिली है। इन दिनों पछुआ से पूरवा हवा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed