फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Explanation sought from BDO Bhadohi for negligence

Bhadohi News: लापरवाही में बीडीओ भदोही से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 17 May 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from BDO Bhadohi for negligence
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेश कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आईजीआरएस समेत अन्य पोर्टल पर आई शिकायतों एवं उनके निस्तारण की समीक्षा की। निस्तारण जीरो प्रतिशत होने पर बीडीओ भदोही से स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों में शत-प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक है, वहां के अधिकारी जनसंवाद दिवस पर शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक कराएं। विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त असंतुष्ट शिकायतकर्ता से वे स्वयं बात करके समाधान निस्तारित करें। डीएम ने सभी लेखपालों को सख्त हिदायत दिया कि पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर सही आख्या अपलोड करें। सभी एसडीएम और तहसीलदार, लेखपाल की रिपोर्ट को बिना पढ़े और देखे न अग्रसारित करें। गलत रिपोर्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फरियादियों/शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के प्रति गंभीर है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए। इस दौरान सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, शिव नारायण सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed