फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Expansion work remains incomplete even after three years

Bhadohi News: तीन साल बाद भी विस्तारीकरण का काम अधूरा, प्लेटफॉर्म नहीं हो सका पूरा

Fri, 10 Jul 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Expansion work remains incomplete even after three years
सुरियावां रेलवे स्टेशन पर अधूरा प्लेटफार्म। संवाद
सुरियावां। स्थानीय रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण का काम धीरे चल रहा है। तीन साल से चल रहा काम अब तक तीन से चार बार बंद हो चुका है। इस समय बीते छह महीने से काम ठप है। अब तक प्लेटफॉर्म एक के पूरब तरफ का प्लेटफॉर्म कंप्लीट नहीं है और स्टेशन का संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसके अलावा अब तक न तो बाउंड्री बनी है और न ही इंटरलॉकिंग दुरुस्त कराया गया है। दो साल पहले लगी इंटरलॉकिंग धंस चुकी है।
विज्ञापन

सुरियावां रेलवे स्टेशन जिले का प्रमुख व्यावसायिक स्टेशन है। यहां के रेलवे स्टेशन पर हर दिन 10 से 12 पैसेंजर व सुपरफास्ट ट्रेनों का स्टॉपेज होता है। हर दिन स्टेशन से आठ से 10 हजार से अधिक लोग यात्रा भी करते हैं। इसके बाद भी स्टेशन पर दुर्व्यवस्थाओं का अंबार लगा है। तीन साल पहले स्टेशन के विस्तारीकरण का काम शुरू किया गया था, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

विस्तारीकरण योजना के तहत प्लेटफॉर्म को ऊंचा करने, पेयजल व्यवस्था, सीट की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था आदि समस्याओं को दूर करना था, लेकिन तीन साल में अब तक आधा अधूरा प्लेटफॉर्म पश्चिमी तरफ बनाकर छोड़ दिया गया है। स्टेशन का बोर्ड भी आज तक नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले लोग
दस किमी की परिधि का यह स्टेशन है, लेकिन व्यवस्था न के बराबर है। सुरियावां व्यापारिक केंद्र है। रेलवे के आला अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - सूरजभान, सभासद सुरियावां।
विस्तारीकरण का कार्य तीन साल में पूरा नहीं हो सका है। प्लेटफॉर्म एक के पश्चिमी तरफ सुरियावां स्टेशन का बोर्ड लगाया जाए। जिससे यात्रियों में स्टेशन को लेकर भ्रम की स्थिति न रहे। अतिक्रमित रेलवे की जमीन खाली कराई जाए। - जतन कुमार गुप्ता, व्यापारी, सुरियावां।

कुछ तकनीकी कारणों से काम बंद चल रहा है। स्टेशन पर होने वाली असुविधाओं और काम को पूरा कराने को लेकर अधिकारियों को लगातार पत्र लिखा जा रहा है। उच्चाधिकारियों के द्वारा ही निर्णय लिया जाना है। - अमित कुमार, स्टेशन अधीक्षक, सुरियावां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed