फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Exhibition will empower young country

नौजवान ही देश को बनाएंगे सशक्त

Sun, 11 Jan 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Sun, 11 Jan 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Exhibition will empower young country
 हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और संस्कार को आत्मसात कर नौजवान समाज को परिवर्तित कर ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें तो भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


 यह बातें सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने शनिवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित जिला स्तरीय युवा सम्मेलन एवं युवा कृति विकास प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन



सांसद ने कहा कि आज हम अपनी प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता को भूलते जा रहे हैं जबकि इसके बिना हम समाज और राष्ट्र को सशक्त और मजबूत नहीं बना सकते।

 हमारी ग्राम पंचायतें जो कभी हमारे विकास का आधार होती थीं वह अब सत्ता और धन की तरफ उन्मुख होकर अपना अस्तित्व खो रही हैं। नौजवानों को चाहिए कि अपनी ग्रामसभा और ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने के लिए अपनी भागीदारी शत प्रतिशत सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व प्राचार्य केएनपीजी डा. अशोक मिश्रा ने लिंग असमानता पर बोलते हुए महिला शक्ति को आगे बढ़ाने और समाज की हर गतिविधियों में बराबर सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

इसके पूर्व सांसद ने दीप प्रज्जवलन एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी तरह मुरलीधर शर्मा, प्रेमशंकर त्रिपाठी, वीके राय, रविकांत भारती ने भी विचार व्यक्त किए।


इस मौके पर लोकसभा प्रभारी शैलेंद्र दूबे टुन्ना, रामेश्वर उपाध्याय, बाबूराम बिंद, वीरेंद्र शुक्ला, सोनी गुप्ता, पूनम श्रीवास्तव, प्रशांत दूबे सहित कई लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed