फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Exemptions on outstanding taxes and penalties to be offered at the transport fair

Bhadohi News: परिवहन मेले में बकाया टैक्स-पेनाल्टी में मिलेगी छूट

Fri, 30 Oct 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Exemptions on outstanding taxes and penalties to be offered at the transport fair
बकाया वाहन टैक्स जमा करने और पेनाल्टी में छूट पाने के लिए लिए 31 अक्तूबर को संभागीय परिवहन कार्यालय में परिवहन मेला लगेगा। मेले में वाहन पंजीकरण, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट नवीनीकरण समेत परिवहन विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी अतुल यादव ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आयोजित मेले में वाहन स्वामियों के लंबित करों की वसूली और बकाया मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश मोटरयान कराधान नियमावली, 1998 के नियम 24 के तहत पात्र वाहन स्वामियों को नियमानुसार पेनाल्टी में छूट भी दी जाएगी। मेले में नए वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने, परमिट नवीनीकरण तथा एकमुश्त और अग्रिम कर जमा करने की सुविधा मिलेगी। वाहन की आरसी में मोबाइल नंबर दर्ज कराने और उसमें संशोधन कराने का काम भी होगा। पुराने वाहन को स्क्रैप कराने के बाद मिले सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट के आधार पर नए वाहन के पंजीकरण में भी मदद की जाएगी। वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। टैक्स जमा करने के लिए नकद, यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग की सुविधा रहेगी। उन्होंने वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों से मेले में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed