{"_id":"5e20a3448ebc3e4ad07c9c2e","slug":"excitement-in-the-nines-bhadohi-news-vns5055653173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम से चर्चा को लेकर बच्चों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम से चर्चा को लेकर बच्चों में उत्साह
विज्ञापन
सुरियावां। 20 जनवरी को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में परीक्षा पर चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने को लेकर जिले के दोनों होनहार उत्साहित हैं। चयन को लेकर अभिभावक भी खुशी से फूले नहीं समा रहे। बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
परीक्षा पर चर्चा के लिए बीपीएमजी पब्लिक स्कूल के छात्र विकास और विनय कुमार के चयन को लेकर वैसे तो सुरियावां नगर के ज्यादातर लोग खुश हैं, लेकिन दोनों के घर वाले कुछ अधिक ही प्रसन्न हैं। जौनपुर की सीमा से सटे बहुता चकडाही गांव निवासी विकास विश्वकर्मा के पिता देवी प्रसाद ने कहा कि बेटे के चयन की जानकारी मिली तो पहले विश्वास नहीं हुआ, लेकिन बाद में पत्र देखने के बाद बहुत खुशी मिली। विकास ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में मौका मिला तो प्रधानमंत्री से मांग करूंगा कि सरकारी स्कूलों में व्यवस्थाएं बढ़ाई जाएं और निजी स्कूलों की फीस कम हो। इसी तरह कसियापुर बलापुर निवासी विनय यादव का परिवार भी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए बेटे का चयन होने पर गदगद है। परिवार वालों संग गांव के लोग इस बात से ही प्रसन्न हैं कि विनय प्रधानमंत्री मोदी के पास जा रहा है। पिता रूपनाथ यादव, मां ललिता देवी, शीला देवी, चाचा अमरेश यादव, पूर्व के शिक्षक यशपाल सिंह आदि ने मिठाई खिलाकर होनहार का उत्साह बढ़ाया।