फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Excavation of rail gate road is causing jam

रेल फाटक मार्ग की खुदाई से लगा रहा जाम

Mon, 13 Dec 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Excavation of rail gate road is causing jam
उत्तर रेलवे के सुरियावां स्टेशन के पश्चिमी फाटक संख्या 42सी मार्ग की खुदाई के कारण रविवार को सुबह 10 से 11 बजे तक लगभग एक घंटे तक जाम लग गया। इससे जाम में फंसे पैदल, साइकिल, बाइक, बड़े वाहन चालकों ने लखनऊ रेल मंडल प्रशासन पर दोहरीकरण योजना में धांधली का आरोप लगाकर जांच की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी सुरेंद्र ने बताया कि स्टेशन के पश्चिमी छोर से होकर उक्त फाटक मार्ग बाईपास को जोड़ता है। जंघई, जौनपुर, निगोह, बरसठी, प्रयागराज, वाराणसी, मछलीशहर आने-जाने वालों के लिए यह मार्ग अत्यंत सुविधाजनक है। सिंगल ट्रैक के समय से बोल्डरयुक्त इंटरलाकिंग की गई है, जो आए दिन उखड़ती रहती है। पूर्व के दिनों में कई ऐसे परिवार आवागमन करते समय ट्रैक में फंसकर गिर चुके हैं। छोटे-छोटे बच्चे, महिलाओं के साथ फाटक पार कर रहे हैं। बाइक सवार अनुज कुमार, सुशील, मनोहर, राजितराम ने बताया कि लगभग एक घंटे के बाद ही उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जाने दिया गया, लेकिन चार पहिया वाहन चालक कार्य पूरा होने पर ही आगे बढ़ सके। रेल पथ निरीक्षक विजय यादव ने बताया कि ज्यादा संख्या में लोगों के आवागमन के कारण कारण इस तरह की समस्या पैदा हो रही है। आने वाले समय में व्यापक बदलाव के लिए मंडल तक लिखापढ़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed