फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Exams stalled amid tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच रुकी परीक्षाएं शुरू

Wed, 02 Sep 2020 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Exams stalled amid tight security
ज्ञानपुर/औराई। कोरोना वायरस के कारण महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की रुकी परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय समेत तीन कॉलजों में दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। कॉलेज के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। अधिकतर परीक्षार्थी मॉस्क और सैनिटाइजर लेकर परीक्षा देने पहुंचे। हालांकि परीक्षा कक्ष के बाहर कई स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग टूटती दिखी।
विज्ञापन

स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं मार्च में शुरू हो गईं थीं, लेकिन कोरोना वायरस के कारण आधी परीक्षा के बाद ही रोक देना पड़ा। विश्वविद्यालय की ओर से फैसला लेने के बाद बुधवार को अधूरी परीक्षा शुरू हुई। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह सात बजे ही परीक्षार्थी पहुंच गए। बारी-बारी से सभी की स्क्रीनिंग की गई। जांच के बाद सभी को परीक्षा कक्ष में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बिठाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य गेट और परिसर में पुलिसकर्मी तैनात रहे। केएनपीजी में पहली पाली में बीए तृतीय दर्शनशास्त्र, बीएससी तृतीय वर्ष जंतु विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 244 में 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित और 231 उपस्थित हुए। दूसरी पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष, वाणिज्य की परीक्षा में पंजीकृत 225 में 213 उपस्थित आर 12 अनुपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने कहा कि दोनो पालियों में शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने सामाजिक दूरी का पालन किया। औराई संवाददाता के अनुसार, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में सुबह बीएससी तृतीय वर्ष में जंतु विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी डॉ. विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि कुल 34 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें सभी आए। सभी परीक्षार्थियों ने मॉस्क और सैनिटाइजर के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश किया। परीक्षा भवन में प्रवेश के पहले उनकी थर्मल स्कैनिंग की गई। प्राचार्य डॉ. बृजकिशोर त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा से पूर्व सभी कक्षाओं को सैनिटाइजेशन किया गया था। परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराते हुए उचित दूरी पर बैठाया गया। दूसरी पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष कॉमर्स के अंतिम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। पंजीकृत दो परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed