फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ex-MLA's bail rejected in conspiracy to murder

हत्या की साजिश में विजय मिश्र की जमानत खारिज: बेटे विष्णु मिश्र को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया गया

Thu, 08 Sep 2022 10:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 10:03 AM IST
सार

पूर्व विधायक विजय मिश्र की ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे की हत्या की साजिश मामले में जमानत प्रार्थना पत्र खारिज हो गई। वहीं सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बेटे विष्णु मिश्र और पोते विकास मिश्र को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
Ex-MLA's bail rejected in conspiracy to murder
विधायक विजय मिश्रा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक विजय मिश्र बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपीएमएलए कोर्ट साधना गिरी की अदालत में पेश हुए। जहां आचार संहिता के दो मामलो में जिरह हुई जबकि ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे की हत्या की साजिश मामले में जमानत प्रार्थना पत्र खारिज हो गई। वहीं सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बेटे विष्णु मिश्र और पोते विकास मिश्र को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन

सरपतहां स्थित न्यायालय परिसर में बुधवार को सुबह नौ बजे से ही गहमागहमी बढ़ गई थी। सुबह 11 बजे पूर्व विधायक विजय मिश्र को कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। उनके अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि ऊंज और भदोही थाने में दो आचार संहिता के मामले में जिरह हुई। इसमें अगली तारीख 19 सितंबर नियत की गई। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे की हत्या की साजिश में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसे कोर्ट ने निरस्त कर दिया। वहीं दूसरी ओर विधायक के बेटे विष्णु मिश्र और विकास मिश्र को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अगली तारीख 19 सितंबर तय की गई।
विज्ञापन

चिर प्रतिद्वंद्वी पूर्व विधायकों को लेकर गहमागहमी
ज्ञानपुर। सरपतहां का न्यायालय परिसर बुधवार को गहमागहमी का केंद्र रहा। कारण था दो पूर्व विधायकों की पेशी। ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र जहां पेश हुए वहीं औराई के पूर्व विधायक डाक्टर उदयभान सिंह सुप्रीमकोर्ट से मिले अंतरिम जमानत की कार्रवाई को पूर्ण कराने के लिए पहुंचे। उनके अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एफटीसी प्रथम सुबोध सिंह की अदालत ने मामले में केंद्रीय कारागार बरेली को सुप्रीमकोर्ट के आदेश के अनुपालन करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed