फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Every bomb-bomb resonated in the pagodas

शिवालयों में गूंजा हर-हर बम-बम

Mon, 26 Jul 2021 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Every bomb-bomb resonated in the pagodas
सावन के पहले सोमवार को ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सावन के पहले सोमवार को कालीन नगरी का हर शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। शिव मंदिरो में भोर से ही शिवभक्तों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक की होड़ लगी रही। दोपहर तक भक्तों के दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख शिवालयों पर पुलिस मुस्तैद रही। ज्ञानपुर नगर में स्थित प्राचीन हरिहरनाथ मंदिर पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। सात बजते बजते महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। भक्तों ने दोपहर बाद तक बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक कर उनका दर्शन-पूजन किया। जंगीगंज : सेमराध स्थित बाबा सेमराधनाथ में तड़के ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर बाबा का जलाभिषेक किया और मनौती मांगी। इसके अलावा राधाकृष्ण मंदिर, रामजानकी मंदिर, महाबली हनुमान मंदिर, मां दुर्गा मंदिर और भैरव मंदिर सहित कल्पबृक्ष कुटी आश्रम मंदिर पर भी देर शाम तक श्रद्धालु उमड़े रहे। इसके अलावा पंचवटी नगरदहनाथ, चेरापुर स्थित बाबा टिकेश्वर नाथ, अनगढ़ नाथ आदि मंदिरों में दर्शन पूजन रुद्राभिषेक करने वालो की भीड़ रही। गोपीगंज : नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिर और शिवालयो में महादेव के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़े रहे। बाबा बड़े शिव धाम सहित प्रमुख शिव मंदिर और शिवालयो लगी लंबी कतार मे लगे लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए हर हर बम बम का जयघोष करते रहे। गोपेश्वर नाथ, सिद्धेश्वर नाथ, बाबा कबूतर नाथ, जोगीबीर महादेव मंदिर, मनकामेश्वर नाथ के साथ ग्रामीण क्षेत्र के बाबा तिलेश्वरनाथ, पांडवानाथ, बेरासनाथ, स्वामी बड़ा देव आदि मंदिरो में बाबा के भक्त लंबी कतारों में दर्शन के लिए लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed