अभोली। परिषदीय स्कूलों में शिक्षणरत दिव्यांग बच्चों को लक्ष्य से अधिक लाभ दिलाया जाए। ब्लाक स्तर पर आवेदन सत्यापन में किसी की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें बुधवार को अभोली ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में लगे दिव्यांग परीक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए बीएसए बीएन सिंह ने कहा। उन्होंने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर समग्र शिक्षा अभियान, समेकित शिक्षा अंतर्गत एलिमको कानपुर ने 74 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण कर 57 बच्चों को उपकरण देने के लिए चयनित किया। पुनर्वास विशेषज्ञ नरेंद्र कुमार, पवन कुमार ने शारीरिक दिव्यांग, मानसिक मंदता, दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। श्रवण बाधित बच्चों के श्रवण क्षमता का परीक्षण आडियोलाजिस्ट विक्रम सिंह ने कर हियरिंग ऐड के लिए कराया। 57 चयनित बच्चों को ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, क्रैचेज, सीपी चेयर, एमआर किट, कैलीपर्स शू, हियरिंग ऐड आदि उपकरण मिलेंगे। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रश्मि मिश्रा ने बताया कि 27 नवंबर को बीआरसी परिसर में ही उपकरणों का वितरण कराया जाएगा।