फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Encounter for the second consecutive day, leader of cattle smuggling gang arrested

Bhadohi News: लगातार दूसरे दिन मुठभेड़, पशु तस्कर गैंग का सरगना गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Encounter for the second consecutive day, leader of cattle smuggling gang arrested
ज्ञानपुर, भदोही। पुलिस की पशु तस्करी के आरोपियों के साथ लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ हुई। सोमवार को ऊंज सीमा के पास पुलिस ने 25 हजार के इनामी पशु तस्कर गिरोह के गैंग लीडर आंशु मियां को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की चार पहिया वाहन और हथियार भी जब्त किया है। बदमाश चोरी के वाहनों से पशु तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन

ऊंज पुलिस की टीम सोमवार रात वहीदा नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। प्रयागराज सीमा होने के कारण महाकुंभ को देखते हुए यहां पुलिस सख्त चेकिंग अभियान है। पुलिस को देखकर एक वाहन चालक भागने की फिराक में था। पुलिस से चारो तरफ से घिरने पर उसने फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आंशु मियां के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम आंशू मियां निवासी सराय जगदीश, गोपीगंज बताया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, एक खोखा जब्त किया। उसके पास बिना नंबर की चार पहिया वाहन भी जब्त की गई।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह के सरगना पर चार जिलों में 27 मुकदमे दर्ज
पुलिस 20 जनवरी को कौलापुर से चोरी के वाहनों के मामले में आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबिरों से चोर के आने की सूचना थी। इस बीच मुठभेड़ में चोरी के वाहन से तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार अभियुक्त पर भदोही समेत प्रयागराज, मिर्जापुर और जौनपुर जिले को मिलाकर कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं।
---------------------------------

बरामद वाहन गुजरात से आए महाकुंभ यात्रियों के यहां से हुई थी चोरी
गिरफ्तार इनामी आंशु मियां के पास से 12 सीटर फोर्स कंपनी की चार पहिया वाहन बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि यह वाहन गुजरात से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने आए श्रद्धालुओं का वाहन था। इसे अभियुक्त ने गैंग के साथ मिलकर चोरी की थी। इस मामले में प्रयागराज औद्योगिक नगर थाने में मुकदमा भी दर्ज है।
------------------------------
वर्जन
प्रयागराज की सीमा पर वाहनों की चेकिंग चल रही है। वाहन चोरी और तस्करों को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वाहन चोरी गैंग के सदस्य के आने की सूचना पर पुलिस चौकन्नी हो गई। चोरी के वाहन से तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया।
- अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक, भदोही।
--------------------
पुलिस के हत्थे चढ़े दो पशु तस्कर
औराई। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को नटवां के पास से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों पर पहले से ही गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है। गैंगस्टर, वांछित और पुरस्कार घोषित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। सोमवार को पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित राहुल यादव, ओम प्रकाश यादव निवासी खोदायपुर थाना उतरांव प्रयागराज को नटवां के पास से गिरफ्तार किया। कार्रवाई वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय, नथुनी सिंह, वीरेंद्र नाथ यादव, सुजीत सेठ, प्रवीण राय, कमलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed