फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   enches will be set up with 62 lakhs, you will get convenience

62 लाख से स्थापित होंगे बेंच, मिलेगी सहूलियत

Fri, 02 Sep 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
enches will be set up with 62 lakhs, you will get convenience
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर बैठने की सुविधा के लिए बेंच लगाए जा रहे हैं। ब्लॉक निधि से 62 लाख की लागत से करीब एक हजार बेंच स्थापित होंगे। शुरुआती चरण में 600 से अधिक स्थानों पर लग चुके हैं जबकि बाकी स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। जिले के डीघ ब्लॉक में प्रमुख धार्मिक स्थल सीतामढ़ी और सेमराध स्थित हैं। इसके अलावा कई छोटे-बड़े ऐतिहासिक शिवालय और देवी मंदिर भी हैं, लेकिन वहां पर भक्तों के बैठने आदि की सुविधा नहीं है। जंगीगंज, सुभाषनगर सहित छोटे बाजारों में भी गिने-चुने स्थानों पर ही राहगीरों को बैठने की सुविधा है। इससे बाजार आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा के लिए ब्लॉक संचालन समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्र सभी धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर बेंच की स्थापना करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक सीमेंटेड बेंच की कीमत 6200 रुपये है। इस हिसाब से एक हजार स्थानों पर लगने वाले बेंच पर करीब 62 लाख खर्च होंगे। 600 से अधिक स्थानों पर बेंच लग चुके हैं। उन्होंने बताया कि पानी की सुविधा के लिए 50 स्थानों पर सोलर वाटर पंप और धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर 300 सोलर लाइट भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed