फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Employees demonstrated by standing an ambulance

एंबुलेंस खड़ी कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 26 Jul 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated by standing an ambulance
गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज में प्रदर्शन करते एंबुलेंस कर्मचारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
लालानगर। जिले में कार्यरत लगभग 50 से अधिक एंबुलेंस को गुलाबधर मिश्र इंटर कालेज के मैदान में खड़ी कर कर्मचारियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। चेताया कि मांगें पूरी नहीं की गईं तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग को मांग पत्र भेजकर आंदोलन से पहले मांगे पूरी करने की मांग की गई है। बताया कि अब तक प्रदेश में एलएएस संस्था एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी उठा रही थी लेकिन विभाग की शह पर सरकार दूसरी संस्था को जिम्मेदारी देने जा रही है। अभी संस्था को जिम्मेदारी नहीं मिली है कि नई नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगा जाने लगा है। यदि उनकी उपेक्षा हुई तो प्रदेश के सभी जिलों में एंबुलेंस सेवाएं ठप कर दी जाएंगी। मांग किया कि संस्था बदलने पर कर्मचारियों को न बदला जाए, प्रशिक्षितों को वरीयता मिले, महामारी में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को कोरोना वारियर्स घोषित कर वेतन/मानदेय में बढ़ोत्तरी की जाए, कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त किया जाए, महामारी में जान गवांने वाले कर्मचारी आश्रि तों को 50 लाख तक बीमा धनराशि का भुगतान कराया जाए, जब तक नेशनल हेल्थ मिशन से नहीं जोड़ा जा रहा है तब तक एंबुलेंस कर्मचारियों को मिनिमम वेज, चार घंटे की ओटी मिले, 23 हजार प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता दिया जाए, कर्मचारियों को सहानुभूति पूर्वक कार्य करने दिया जाए। प्रदर्शन में सर्वजीत तिवारी, अरविंद कुमार, अश्वनी, रामबाबू, भूपेंद्र, वीरेंद्र प्रताप, राजेश, हनुमान पांडेय, बृजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed