फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Employee scorched due to incoming trolley burst

इनकमिंग ट्राली फटने से कर्मचारी झुलसा

Fri, 12 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Employee scorched due to incoming trolley burst
गोपीगंज। गिराई स्थित पावर हाउस में बृहस्पतिवार की देर रात उस समय संविदा कर्मचारी अशोक कुमार यादव गंभीर रूप से झुलस गया जब इनकमिंग ट्राली तेज आवाज के साथ फट गई। कर्मचारियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक है। ट्राली फट जाने से आधे नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लगभग पांच उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि पांच माह से रिले की खराबी को न विभाग ठीक करा सका था न अनुरक्षण कार्य में लगी निजी कंपनी। देर शाम ट्राली को चालू कर अशोक कुमार यादव उसी कक्ष में मौजूद रहकर देखभाल कर रहा था कि इसी दौरान ट्राली तेज धमाके के साथ फट गई और अशोक झुलस गया। एसडीओ ईश्वर शरण सिंह ने कहा कि खराबी दूर की जा रही है।
विज्ञापन

गिराई पावर हाउस से नगर और ग्रामीण के पांच उपकेंद्रों को आपूर्ति की जाती है। सुबह से आपूर्ति बाधित होने पर मालती देवी ने कहा कि आपूर्ति ठप होने पर सबसे बड़ी परेशानी पेयजल को लेकर होती है। चंदापुर निवासी रामबहादुर ने बताया कि अपराह्न चार बजे तक आपूर्ति नहीं आ सकी थी जिससे सिंचाई, पेयजल की दिक्कत हुई है। कनेक्शन धारक रामलक्षण, श्याम बहादुर, कृष्णानंद, किशोरीलाल आदि ने कहा कि सौभाग्य योजना समेत राजमार्ग का अतिरिक्त लोड होने के कारण एक दशक पूर्व स्थापित उपकेंद्रों में लगे उपकरण कब जवाब देकर अनहोनी को बढ़ा देंगे कोई नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सदर अमर सिंह ने बताया कि सभी उपकेंद्रों का क्षमता बढ़ाकर आपूर्ति कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। सुरक्षा कीट के सवाल पर कहा कि अनुरक्षण कार्य में कंपनी समय-समय पर कीट उपलब्ध कराती रहती है। कर्मचारियों के हित में उपकेंद्रों का निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed