{"_id":"5f61f3bb8ebc3e11a52c9751","slug":"employee-department-will-increase-the-problems-of-employees-due-to-neglect-bhadohi-news-vns5475059175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्मिक विभाग की अनदेखी से बढ़ेगी कर्मचारियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्मिक विभाग की अनदेखी से बढ़ेगी कर्मचारियों की परेशानी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश कार्मिक विभाग की अनदेखी से संविदा कर्मचारी नीति में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा ही निजीकरण से आम जनता का आर्थिक दोहन कर संस्थाएं मनमानी होंगी। उक्त बातें बुधवार को जिला मुख्यालय पर संविदा नीति, निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपना दल, छात्र युवा संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने कही। राज्यपाल के नाम संबोधित मांगपत्र डीएम को देकर प्रतियोगी परीक्षार्थियों के हित में संविदा नीति को रोककर निजीकरण के आदेश को वापस लेने की मांग प्रदेश सरकार से की।
वक्ताओं ने कहा कि समूह ख और ग के अधीन आने वाले दिनों में होने वाली नियुक्तियों में शामिल कर्मचारी गुलामी प्रथा से प्रताड़ित होकर या तो इस्तीफा दे देंगे या फिर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर काम चलाएंगे। पांच वर्ष तक संविदा पर काम करने वालों को नियमित सरकारी मापदंडों की से वंचित करना मानसिक रूप से शोषण की तरह है। पूर्व में हो चुकी नियुक्तियों के बाद रिक्त पदों पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने वालों को मौका मिलता है, जो वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्यरत होकर ही नियमित होते हैं, उस पर भी ग्रहण लग जाएगा जो समूह ख और ग की भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ है। इस फैसले पर रोक लगाकर सरकार उचित निर्णय ले और कार्मिक विभाग नियमावली में संशोधन की कोशिश को रोके तभी आने वाले दिनों में कर्मचारियों के साथ न्याय संगत होगा। प्रदर्शन करने वालों में मनोज गुप्ता, अफजल सिद्दीकी, राजीव पाल, बेचू सिंह पाल, महेंद्रनाथ पाल, रोशन अली, राजेश जायसवाल, वाजिद अंसारी, संदीप यादव बल्ला आदि रहे।